Home / BUSINESS / एचसीएल के विस्तार से मिहान क्षेत्र में होगी रोजगार की क्रांति

एचसीएल के विस्तार से मिहान क्षेत्र में होगी रोजगार की क्रांति

SRTV NEWS Live

एमएडीसी और एचसीएल टेक्नोलॉजी के मध्य सामांजस्य करार

नागपुर। एचसीएल का विस्तार शहर के शिक्षित युवकों के लिए गौरव की बात हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजी ने अगले 3 से 5 वर्षों में 8000 नौकरियां युवावर्ग को उपलब्ध करने की प्रतिबद्धता जताई है, जो निश्चित रूप से शहर की युवा प्रतिभाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एचसीएल व एमएडीसी के बीच जमीन को लेकर हुए सामांजस्य करार हस्तांतरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। एचसीएल ने विदर्भ से 8 हजार स्थानिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का निणर्य लिया है, जो कि सराहनीय कदम हैं नागपुर में हुए चौतरफा विकास को एचसीएल ने भी स्कील ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया हैं। नागपुर में युवा प्रतिभाओं के मामले में एक बड़ी क्षमता है, यह इंजीनियर, गैर-इंजीनियर और युवा छात्र हैं जो आगे एक उज्ज्वल कैरियर पर अपनी आँखें स्थापित कर रहे हैं। नागपुर शहर के यंग टैलेंट को एचसीएल स्किल ट्रेनिंग सेंटर के जरिए मौका देंगा इन युवाओं का कौशल और प्रशिक्षण शहर के सामाजिक, आर्थिक स्तर को और अधिक विकसित करने में एक माईल स्टोन का कार्य करेगा। मिहान का एचसीएल सेंटर वेस्टर्न हब के रूप में विस्तारित होंगा उक्त बाते वाईस प्रेसिडेंट, कार्पोरेट एचसीएल टेक्नोलॉजी संजय गुप्ता ने कहीं। एचसीएल का टेकबी प्रोग्राम की पहली बैच को मेरी शुभकामनाएं। नागपुर के बच्चों में स्किल की कोई कमी नहीं है, सिर्फ एचसीएल उन्हें अपना स्किल डेवलपमेंट करने में सहयोग करें

Check Also

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स ऑफ महाराष्ट्र {FAM} ने “व्यापारी एकता दिवस” के रूप में मनाया

SRTV NEWS Live48वां स्थापना दिवस — “ज्ञान मंथन” एवं FAM गौरव पुरस्कार समारोह का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!