Home / BUSINESS / कैलिफोर्निया बादाम किंग ऑफ नट्स पौष्टिक आहार से परि पूर्ण

कैलिफोर्निया बादाम किंग ऑफ नट्स पौष्टिक आहार से परि पूर्ण

SRTV NEWS Live

कुकआउट सेशन में कॉन्टेस्टंट रेसिपी का लाइव डेमो करती हुई

.... शेफ विष्णु मनोहर ने बताए फायदे
…लाइव स्नैक्स और फेस्टिव रेसिपी

Nag,23April : कैलिफोर्निया बादाम किंग ऑफ नट्स का बेहतरीन तरीके बनाई गई फेस्टिव रेसिपी आज मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की गई। इस अनूठे कुकआउट सेशन में आहार विशेषज्ञ मेघना कुमार और शेफ विष्णु मनोहर ने बादाम का महत्व बताते हुए कि बादाम कुरकुरे शानदार, विटामिन ई , मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन जैसे 15 पोषक तत्वों से परिपूर्ण पॉवर हाउस है। बादाम न सिर्फ पोषक तत्वों से युक्त होते, बल्कि ओमेगा3, विटामिन ई से संपूर्ण होते है। इस अवसर पर कान्टेस्टेंट ने अनूठे कुकआउट सेशन के जरिए बादाम से विविध प्रकार की लाइव रेसिपी का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों में स्वाति गुप्ता ने बादाम खीर, मेघा चित्तारे ने बादाम चॉकलेट केक और रोहिणी देशकर ने ऑलमॉंड फ्लोर की रेसिपी बना कर जजेस के समक्ष पेश किया। उत्तम बादाम रेसिपी की प्रथम विनर रोहिणी देशकर बनी जबकि दुसरी विनर स्वाति गुप्ता बनी। इंटरेक्टिव सेशन को डाइटिशियन मेघना और सुप्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर ने मीडिया को बादाम के गुणधर्मों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तेल का तला हुआ पदार्थ खाने से अच्छा है, हर व्यक्ति ने दिन में कम से कम 23 से 25 बादाम का सेवन करना चाहिए। रात में भीगोकर रखे हुए बादाम छिलका सहित खाने से तुरंत एनर्जी हासिल होती है। इसके अतिरिक्त बादाम जैसा नट्स एक स्वस्थ विकल्प है। अपने परिवारों को सुबह के नाश्तें में स्वस्थ और स्वादिष्ट स्नैक के रूप में बादाम से बनी चीजें दें। बादाम को स्वस्थ आहार में शामिल करने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होते देखा गया है, यहां तक कि हदय को नुकसान पहुंचाने वाले इन्फ्लेमेशन के स्तर को कम करने में मदद कर सकता हैं।

Check Also

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स ऑफ महाराष्ट्र {FAM} ने “व्यापारी एकता दिवस” के रूप में मनाया

SRTV NEWS Live48वां स्थापना दिवस — “ज्ञान मंथन” एवं FAM गौरव पुरस्कार समारोह का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!