‘कोठारी ज्वेलर्स अहिंसा अवार्ड’ का वितरण 17 को
13th April 2019
CULTURE, RELIGIOUS, SOCIAL
571 Views

... श्री जैन सेवा मंडल 150 से अधिक मान्यवरों को गौरावान्वित कर चुका है
नागपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत श्री जैन सेवा मंडल द्वारा गत 16 वर्षों से आयोजित ‘कोठारी ज्वेलर्स अहिंसा अवार्ड’ का वितरण 17 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती के अवसर पर शाम 7 बजे रेशमबाग स्थित सुरेश भट सभागृह में होने जा रहा है। पत्र परिषद में जानकारी देते हुए निखिल कुसुमगर ने बताया कि 2003 से अभी तक श्री जैन सेवा मंडल 150 से अधिक मान्यवरों को गौरावान्वित कर चुका है। इस वर्ष भी जैन समाज द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अमुल्य योगदान देने वाले विभूतियों का ज्यूरी के माध्यम से किया जाएगा। विजेताओं को इस वर्ष 7 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। अवार्ड कैटगरी के अनुरूप समाज सेवा, गुणवंत युवा, गुणवंत व्यक्तित्व, धार्मिक लिटिल मास्टर, धार्मिक श्रावक और लाइफ टाइम अचीवमेंट ( श्री जैन सेवा मंडल ) का समावेश है। अवार्ड की घोषणा पंच समिति 17 अप्रैल को करेंगी। लतित कोठारी ने बताया कि यह सिर्फ अवार्ड ही नहीं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के एक दुसरे को जोड़ने का माध्यम है। संगीतमय मनभावन समारोह में समाज के महानुभावों को पुरुस्कृत करने का स्वर्णिम अवसर है। पत्र परिषद में दिलीप जैन, नरेन्द्र भुसारी, संजय रघटाटे, संजय नखाते, दिलीप गांधी, दीपक झवेरी आदि उपस्थित थे।
'कोठारी ज्वेलर्स अहिंसा अवार्ड' का वितरण 17 को 2019-04-13