प्लास्टो मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन धनवटे नेशनल कॉलेज ग्राउंड पर किया गया।
शुक्रवार 7 फरवरी को टूर्नामेंट का उद्घाटन 4 बजे एसडीपीएल के गौरव अग्रवाला जी ने किया

Nagpur 10, Feb : अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था भारतीय अग्रवाल एकता क्लब द्वारा 7,8 एवं 9 फरवरी को प्लास्टो मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन धनवटे नेशनल कॉलेज ग्राउंड पर किया गया।
<span;>शुक्रवार 7 फरवरी को टूर्नामेंट का उद्घाटन 4 बजे एसडीपीएल के गौरव अग्रवाला जी ने किया। टूर्नामेंट में 6 टीमों ने भाग लिया था। 7 तारीख को चार लीग मैच एवं 8 तारीख को 4 लीग मैच खेले गए। रविवार को सुबह सीनियर सिटीजन का मैच चेयरमैन XI एवं प्रेसिडेंट XI के बीच खेला गया, जिसमें प्रेसिडेंट इलेवन की टीम विजयी हुई।
दोपहर प्रथम सेमीफाइनल मैच गोयनका XI एवं खेतान XI के बीच हुआ जिसमें गोयंका XI विजयी रही।
दूसरा सेमीफाइनल जय श्री राम वॉरियर्स एवं किंग XI के बीच हुआ जिसमें जय श्री राम वॉरियर्स विजयी हुई।
शाम 6:30 बजे महिलाओं का मैच चेयरमैन XI एवं प्रेसिडेंट XI के बीच खेला गया जिसमें चेयरमैन XI की टीम विजयी हुई। महिलाओं के मैच की संयोजिका श्रीमती शीतल गोयल, श्रीमती राखी अग्रवाल एवं श्रीमती प्रीति गुप्ता थी।
शाम 7:30 फाइनल मैच शुरू हुआ जिसमें गोयनका XI फाइनल मैच जीत कर विजयी रही रनर अप टीम जय श्री राम वॉरियर्स रही। आखिरी ओवर तक रोमांच बन रहा दो गेंदे शेष रहते गोयनका XI 6 विकेट से विजयी हुई।
बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द फाइनल मैच अभिषेक गोयनका रहे। बेस्ट बॉलर ऑफ़ द मैच का खिताब जय श्री राम वॉरियर्स के गगन अग्रवाल को मिला। वही मैन ऑफ द मैच अभिषेक गोयनका रहे।
बेस्ट बैट्समेन ऑफ द टूर्नामेंट अंशुल खेमका रहे। बेस्ट बॉलर ऑफ़ द टूर्नामेंट गगन अग्रवाल रहे। बेस्ट फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट करण अग्रवाल रहे। मेन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब कुश सुरेका को मिला। तथास्तु ग्रुप की ओर से बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द फाइनल मैच, मैन ऑफ़ द मैच एवं विनिंग टीम के कप्तान को तथास्तु रिजॉर्ट में वन नाइट स्टे का फ्री कूपन दिया गया।
पुरस्कार वितरण अतिथियों एवं पदाधिकारी के हस्ते किया गया। मंच पर चेयरमैन प्रकाश अग्रवाल,अध्यक्ष गिरीश लीलडीया, उपाध्यक्ष मुरली महिपाल, सचिव विजय सराफ, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, एवं अतिथियों में आर संदेश ग्रुप के श्री दिलीप अग्रवाल, इलाइट कंपनी के कृष्णा पोद्दार, प्रिया केमिकल के अंकेत संतोष अग्रवाल, तथास्तु ग्रुप के राजेश जैन एवं आईडीएफसी बैंक के नरेंद्र वर्मा उपस्थित थे।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में संयोजक मुरली महिपाल, सौरभ गोयनका, सीए स्वप्निल अग्रवाल, एडवोकेट संजय अग्रवाल, अंबर अग्रवाल पूर्व चेयरमैन संदीप छपरिया का विशेष सहयोग रहा।
टूर्नामेंट में कमेंट्री एवं अंपायरिंग का काम जॉनी भाई की टीम ने संभाला।
क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक प्लास्टो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, सह प्रायोजक नक्षत्र एवं SDPL,तथास्तु ग्रुप थे। अन्य प्रायोजक आर संदेश ग्रुप, नोवासीस एनर्जी, सचिन जेजानी फॉर्चून हाइट्स, आई कॉन्सेप्ट के समीर अग्रवाल, इलाइट कंपनी के नितेश पोद्दार, प्रिया केमिकल के संतोष अग्रवाल एवं आईडीएफसी बैंक थे।
मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक अशोक गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, मुरली महिपाल, सौरभ गोयनका, CA गौरव अग्रवाल, समीर अग्रवाल, अमित मंडाईवाला, शरद जाजोदिया, ललित खेतान, CA स्वप्निल अग्रवाल एवं राजेश अग्रवाल हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वाइस चेयरमैन राजेश भोलिका, CA सचिन अग्रवाल, रवि तुलशान, राज अग्रवाल आदि ने प्रयास किया।

SRT NEWS LIVE