नागपुर। अपोलो हेल्थ एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड ने आज शहर में सर्वसुविधायुक्त सैटेलाइट लैब लांच किया। लैब के जरिये
3500 से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट्स मरीजों के सेवा में प्रस्तुत की जाएगी। आगे चलकर 10 से अधिक क्लेक्शन सेंटर्स नागपुर जिले में खोले जाएंगे। नए सैटेलाइट लैब सेंटर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस अवसर पर रमेश चोपडे, पूर्व सदस्य, महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और डॉ. कुश झुनझुनवाला, एमडी,डीएनबी, प्रेसिडेंट, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उपस्थित थे। गडकरी ने कहा कि यह सराहनीय है, अपोलो जैसे प्रतिष्ठित व भरोसेमंद अस्पताल द्वारा समूचे भारत में डायग्नॉस्टिक लैब के एक नेटवर्क का निर्माण करने में फोकस किया जा रहा है। पत्र परिषद को संबोधित करते हुए अपोलो डायग्नोस्टिक्स एंड डायलिसिस के सीओओ रविंद्रन ने बताया कि डायबिटीज के प्रचलन को समक्षते हुए अपोलो डायग्नॉस्टिक द्वारा जुलाई व अगस्त के महीनों में सभी नागरिकों के लिए फ्री ग्लूकोज फास्टिंग की सुविधा देने जा रहा है। पत्र परिषद में हेड ऑफ ऑपरेशन राजीव पनवर, राजीव कुंड, बिजनेस हेड हेमराज पवार उपस्थित थे।
SRT NEWS LIVE