Home / BUSINESS / इंडसइंड बैंक ने नागपुर में अपनी 15वीं शाखा का उद्घाटन किया

इंडसइंड बैंक ने नागपुर में अपनी 15वीं शाखा का उद्घाटन किया

SRTV NEWS Live

नई शाखा का उद्घाटन इंडसइंड बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया

Nag,10June: इंडसइंड बैंक ने नागपुर में अपनी एक और शाखा की शुरुआत की है। शहर में गांधी पुतला स्थित यह शाखा नागपुर में बैंक की 15वीं शाखा है। नागपुर बैंक के लिए 17 केंद्रित घरेलू बाजारों में से एक है जो बैंक की विकास रणनीति में महत्वपूर्ण योगदान देता है। नई शाखा का उद्घाटन इंडसइंड बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया।
#indusindbank #saving #current #creditcard #wealthmanagement
नई शाखा बचत और चालू खाते, ऋण उत्पाद और क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ वेल्थ मैनेजमेंट जैसी सेवाएं भी प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त, इस शाखा से जुड़ने वाले ग्राहकों को ‘वीडियो ब्रांच’, ‘माई अकाउंट, माई नंबर’, ‘चॉइस मनी एटीएम’, ‘डायरेक्ट कनेक्ट’, ‘चेक ऑन चेक’, ‘कैश ऑन मोबाइल’ और ‘फिंगर प्रिंट बैंकिंग’ जैसी इनोवेटिव सुविधाएं भी मिलेंगी।

इस नई शाखा के साथ, इंडसइंड बैंक के पास अब पूरे महाराष्ट्र में 250 शाखाओं का एक विस्तृत नेटवर्क है। 31 मार्च 2023 तक, इंडसइंड बैंक की पूरे भारत में कुल 2606 शाखाएँ/बैंकिंग आउटलेट हैं। जहां तक बैंक के कुल कारोबार की बात है, 31 मार्च 2023 तक बैंक के पास कुल ₹3ए36ए120 करोड़ के डिपॉजिट हैं और ₹2ए89ए924 करोड़ के अग्रिम हैं। इसके अलावा, अग्रिमों में उपभोक्ता बैंकिंग खंड का योगदान 54 प्रतिशत और व्हीकल फाइनेंस 26 फीसदी और माइक्रो फाइनेंस 11 फीसदी हैं।

शाखा के उद्घाटन के अवसर पर श्री सौमित्र सेन, हेड-कंज्यूमर बैंकिंग एंड मार्केटिंग, इंडसइंड बैंक ने कहा, ‘‘हम नागपुर जैसे लगातार विकसित होते बाजार में एक नई शाखा का उद्घाटन करके खुशी का अनुभव कर रहे हैं। नागपुर बैंक के भारत में हमारे 17 केंद्रित घरेलू बाजारों में से एक है। हम नागपुर में अधिक शाखाओं, लोगों और टैक्नोलॉजी में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि ग्राहकों के लिए उनके नजदीक में ही एक ऐसा दोस्ताना बैंक बन सकें, जो उन्हें इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और बेहतर सेवाओं की पेशकश करता है। नई शाखा का उद्देश्य रिश्तों को गहरा करना और नए ग्राहकों को आकर्षित करना है, इस प्रकार पूरे क्षेत्र में इंडसइंड बैंक के ग्राहक आधार को मजबूत करना है। स्थानीय लोगों की सेवा करने के लिए हम अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं, हम ग्राहकों के लिए सुविधा और अनेक विकल्पों से सजी एक पूरी नई दुनिया लाने के लिए तत्पर हैं।’’

बैंक अपनी डिजिटल सेवाओं के विस्तार के रूप में मल्टीपल सोशल नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के साथ शाखाओं, एटीएम, कॉल सेंटर और इंटरनेट बैंकिंग के एक मल्टी-चैनल वितरण नेटवर्क के माध्यम से अपने बड़े ग्राहक आधार

 

Check Also

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स ऑफ महाराष्ट्र {FAM} ने “व्यापारी एकता दिवस” के रूप में मनाया

SRTV NEWS Live48वां स्थापना दिवस — “ज्ञान मंथन” एवं FAM गौरव पुरस्कार समारोह का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!