Home / BUSINESS / द बॉडी शॉप ने “नेशनल यूथ डे’ मनाया

द बॉडी शॉप ने “नेशनल यूथ डे’ मनाया

SRTV NEWS Live

यूथ कलेक्टिव काउंसिल की रणनीतिक पहलों को लागू करने के लिए तैयार

Mum,16 Jan,24 : ब्रिटेन के एथिकल ब्‍यूटी ब्राण्‍ड द बॉडी शॉप द्वारा नेशनल यूथ डे मनाया जा रहा है। इससे यूथ कलेक्टिव काउंसिल के माध्‍यम से नौजवानों को सशक्‍त करने के लिये द बॉडी शॉप का समर्पण साफ नजर आता है। इस पहल के माध्‍यम से ब्राण्‍ड भारत के उभरते युवा चेंजमेकर्स की आवाजें बुलंद कर रहा है और पर्यावरण के ज्‍यादा अनुकूल बनाने तथा सभी को शामिल करने वाला भविष्‍य निर्मित करने के लिए उनके साथ जुड़ाव बनाया जा रहा है। यूथ कलेक्टिव काउंसिल के सदस्‍यों की एक गोलमेज चर्चा और मूल्‍यवान जानकारियों के बाद द बॉडी शॉप इंडिया अपनी ब्राण्‍ड स्‍ट्रैटेजी 2024 के तहत भविष्‍य की महत्‍वपूर्ण पहलों पर क्रियान्‍वयन कर रहा है।
द बॉडी शॉप इंडिया के परिचालन के सभी पहलुओं में जेंडर सेंसिटिविटी के लिये एक व्‍यापक नजरिया है। इस पहल पर मजबूती से केन्द्रित होकर द बॉडी शॉप अपने विविध ग्राहकों और विभिन्‍न रुझानों वाले कर्मचारियों के लिये स्‍टोर्स के भीतर और वर्कप्‍लेस पर आदर और बराबरी वाला माहौल बनाएगा। सभी स्‍टोर्स पर चरणबद्ध तरीके से ब्रेल की पेशकश के द्वारा दृष्टिबाधित समुदाय के लिये अनुभव को उन्‍नत बनाएगा और हर किसी के लिये स्‍टोर के भीतर का अनुभव बेहतर करेगा। मार्केटिंग अभियानों में विभिन्‍न पृष्‍ठभूमि से आने वाले असल नायकों के प्रामाणिक प्रतिनिधित्‍व का इस्‍तेमाल करने के लिये प्रतिबद्धता के साथ समावेशन को उद्योग का मापदण्‍ड बनाएगा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Check Also

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स ऑफ महाराष्ट्र {FAM} ने “व्यापारी एकता दिवस” के रूप में मनाया

SRTV NEWS Live48वां स्थापना दिवस — “ज्ञान मंथन” एवं FAM गौरव पुरस्कार समारोह का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!