वर्ल्ड रिकॉर्ड के 2 हजार लोगों ने नेत्रदान के फॉर्म भरकर दिया भारी प्रतिसाद

नागपुर। युथ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नेत्रदान, अवयव दान और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इनकी 128वी जयंती की जनजागृति के अवसर पर चल रहे वर्ल्ड रिकॉर्ड के 30 घंटे पूरे हो चुके है। इन 30 घंटो में नेत्रदान के लिए लोगो ने 2 हजार के ऊपर फॉर्म भरे जा रहे है। नेत्रदान व अवयव दान की जनजागृति के लिए आज काफी लोग जसवंत आइनॉक्स, इंदोरा चौक, कामठी रोड, नागपुर में तांता लगा है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को शुरुआत
शनिवार 23 फरवरी को 11:46 सुबह से शुरुआत हुई। नागपुर शहर के गणमान्य लोग अपनी शुभकामनाएं देने जसवंत आयनॉक्स आ रहे है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का आयोजन मा. मनीष पाटिल इन्होंने लोगो से संवाद साधते हुये नेत्रदान और अवयव दान के लिए प्रेरित किया है। गायक सूरज शर्मा पूरी अपनी क्षमता लगाते हुए 30घंटे पूरे करते हुए 128घंटे के सफर की ओर चल रहे है। आज गायक सूरज शर्मा को डॉक्टर की टीम ने गले दर्द होने से नार्मल नामक का पानी व गले को सेक देने की सलाह दी है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को सफल बनाने के लिए आयोजक मनीष पाटिल, नगरसेवक नरेंद्र वालदे, नगरसेवक मो. जमालजी, बाबुल डे, राजू चंदेकर, नितिन पाटिल, नितिन सिंगाड़े, पंकज बुलकुंडे, हीरा वानखेड़े निरंतर प्रयत्न कर रहे है।
SRT NEWS LIVE