यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई और कुडाल के बीच 18 अतिरिक्त अनारक्षित गणपति विशेष
चलाएगा

Mumbai,25July: मध्य रेल गणपति उत्सव 2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई और कुडाल के बीच 18 अतिरिक्त अनारक्षित गणपति विशेष सेवाए चलाएगा।
इससे पहले मध्य रेल /मुम्बई मंडल ने सितंबर 2023 के गणपति उत्सव के लिए 208 विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है और पश्चिम रेलवे ने गणपति उत्सव 2023 के लिए 40 विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। अब कुल सेवाएं 266 हो जाएंगी।
*मुंबई-कुडाल गणपति विशेष *
01185 विशेष दिनांक 13.09.2023 से 02.10.2023 तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 00.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11.30 बजे कुडाल पहुंचेगी।
01186 विशेष दिनांक 13.09.2023 से 02.10.2023 तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 12.10 बजे कुडाल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
*ठहराव:* ठाणे, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलुन, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजपुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली और सिंधुदुर्ग।
संरचना: 2 सामान (लगेज) सह गार्ड ब्रेक वैन सहित 24 सामान्य द्वितीय श्रेणी।
इस विशेष सेवाओं के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।
SRT NEWS LIVE