५ दिसम्बर को महाराष्ट्र व्यापार बंद
कोल्हापुर ज़िले के व्यापारियों ने परिषद में भाग लेकर बंद को सफल बनाने का किया संकल्प

Kolhapur ,5 Dec,25 : कृषि उत्पन्न बाज़ार समिति (APMC) नियमन सेस को रद्द करने तथा व्यापारियों की लंबित मांगों को पूरा करने की दिशा में महाराष्ट्र राज्य व्यापारी एक्शन कमेटी द्वारा घोषित 5 दिसम्बर के राज्यव्यापी व्यापार बंद में कोल्हापुर ज़िले के सभी व्यापारियों ने सक्रिय सहभाग लेने का निर्णय आज ज़िलास्तरीय व्यापारी परिषद में सर्वसम्मति से लिया।
कोल्हापुर चेंबर के अध्यक्ष संजय शेटे ने बताया कि कृषि उत्पन्न बाज़ार समिति सेस सहित व्यापारियों की अन्य मांगों के समर्थन में 5 दिसम्बर को कोल्हापुर ज़िले का संपूर्ण व्यापार बंद रहेगा।
<span;>उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार, 5 दिसम्बर की सुबह 10 बजे व्यापारी शिवाजी चौक पर एकत्र होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद शिवाजी चौक–माळकर तिकटी–लक्ष्मी रोड–आईसाहेब महाराज पुतला–नाईक एंड कंपनी–स्टेशन रोड मार्ग से स्कूटर रैली निकाली जाएगी और जिलाधिकारी कार्यालय में निवेदन सौंपा जाएगा। तत्पश्चात दाभोलकर कॉर्नर मार्ग होते हुए उपनिबंधक कार्यालय में मार्केट सेस रद्द करने का निवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
समस्त व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर आंदोलन में सहभागी होने की अपील की गई है। तालुका स्तर पर व्यापारी तहसीलदारों को निवेदन सौंपेंगे।
चेंबर के मानद सचिव अजित कोठारी ने कहा कि जिस प्रकार व्यापारियों की एकजुटता से LBT समाप्त हुआ, उसी ताकत से मार्केट सेस को भी समाप्त कराया जाएगा।
>Zoom बैठक के माध्यम से जुड़े CAMIT के चेयरमैन मोहन गुरनानी ने कहा कि मार्केट सेस के विरोध में व्यापारियों को अपनी एकजुटता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह LBT के मुद्दे से पिछले शासन को झटका लगा था, उसी तरह यह भी बड़ा आंदोलन है और केंद्र सरकार को इस बंद का संज्ञान अवश्य लेना चाहिए।
>CAMIT के अध्यक्ष दिपेन अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि सरकार व्यापारियों के हित में सकारात्मक निर्णय लेगी।
<;>महाराष्ट्र चेंबर के अध्यक्ष रविंद्र मांङगावे ने कहा कि मार्केट सेस के विरोध में सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं और 5 दिसम्बर का बंद आंदोलन की केवल शुरुआत है। यदि सरकार ने निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तीव्र किया जाएगा।
>FAM के अध्यक्ष जितेंद्र शाह ने कहा कि 5 दिसम्बर का बंद 100% सफल कर सरकार को मार्केट सेस रद्द करने के लिए विवश करेंगे।
<sk>नाशिक व्यापारी एसोसिएशन के प्रफुल्ल संचेती ने कहा कि नाशिक मार्केट कमेटी में भारी भ्रष्टाचार होता है और बड़ी मात्रा में अवैध लेनदेन चलता है। उन्होंने बताया कि बाज़ार के भीतर केवल 25% वैध जबकि बाहर 75% अवैध व्यापार होता है। नाशिक व्यापारी समिति आंदोलन को पूरा समर्थन देगी।
सांगली के शरद शाह ने कहा कि मार्केट सेस के कारण व्यापार प्रभावित है और सरकार को परिस्थिति की गंभीरता समझनी होगी।
;>महाराष्ट्र राज्य व्यापारी कृती समिति के कन्वीनर राजेंद्र बाठीया ने कहा कि जब राज्य सरकार को खाद्यान्न पर लगने वाले 5% GST में से 2.5% हिस्सा प्राप्त होता है, तो देश में कहीं भी न लागू होने वाला मार्केट सेस केवल महाराष्ट्र में ही क्यों? पारंपरिक व्यापार बचाने के लिए यह आंदोलन अत्यंत आवश्यक है।
कोल्हापुर चेंबर और CAMIT के मानद सचिव अजित कोठारी ने महाराष्ट्र भर के संघटन प्रतिनिधियों की ऑनलाइन बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की।
;>बैठक में कोल्हापुर चेंबर के माजी अध्यक्ष प्रदीपभाई कपाड़िया, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धैर्यशील पाटिल, ग्राहक पंचायत के कमलाकर बुरांडे, राशिवडे व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एकनाथ चौगुले सहित अनेक पदाधिकारियों ने आपले विचार व्यक्त कर बंद को समर्थन दिया।
अंत में स्वागत वैभव सावर्डेकर ने किया, आभार प्रदर्शन विजय कागले ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन किरण तपकीरे ने किया।

SRT NEWS LIVE