Home / CITY NEWS / विवाह योग्य परिचय पुस्तिका “मिलाप-२००६” का विमोचन’

विवाह योग्य परिचय पुस्तिका “मिलाप-२००६” का विमोचन’

SRTV NEWS Live

विवाह योग्य परिचय पुस्तिका “मिलाप-२००६” का विमोचन एवं नवनिर्वाचित ब्राम्हण पार्षादों का सत्कार

Nagpur, सेवा के संकल्प के रजत् महोत्सव अंतर्गत समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों की मार्गदर्शिका पुस्तिका का “मिलाप-२०२६ का विमोचन अतिथियों वैद्या मीरा औरंगादकर, श्री नरेन्द्र जोग, श्री प्रसन्न पातुरकर एवं संस्था के पदाधिकारियों के हस्ते विमोचन संपन्न हुआ। मंच पर कार्यक्रम संयोजक श्री जय भगवान शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेन्द्र जी भार्गव एवं संस्था कोषाध्यक्ष श्री अतुल देव जी उपस्थित थे।

संस्था अध्यक्ष श्री त्रिलोकीनाथ सिधरा एवं अतिथियों ने एकमत से इस बात पर महत्व दिया कि समाज को एकत्रिकरण होकर कार्य करने की नितांत आवश्यकता हैं एवं परशुराम ब्राम्हण संघ इसके लिये निरंतर प्रयासरत एवं गतिशील रहते आया है।

इस अवसर पर समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों को स्मृतिचिन्ह शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

अक्षय तृतीयां १९ अप्रैल को आयोजित करना तय हुआ एवं परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में सभी ने अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन शाकंभरी तिवारी एवं आभार प्रदर्शन जितेन्द्र शर्मा ने किया।

Check Also

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स ऑफ महाराष्ट्र {FAM} ने “व्यापारी एकता दिवस” के रूप में मनाया

SRTV NEWS Live48वां स्थापना दिवस — “ज्ञान मंथन” एवं FAM गौरव पुरस्कार समारोह का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!